Tuesday, 4 November 2014

ऋतु बदली कलियाँ मुस्काईं

ऋतु बदली कलियाँ मुस्काईं काँप रहा है मेरा मन I
बीत ना जाए जल्दी - जल्दी ये प्यारा भोला बचपन I I

नन्हीं - नन्हीं चिड़ियों से मीठी - मीठी बातें करना I
रंग बिरंगी भोली - भाली तितली के पीछे फिरना  I I

कंकड़ - पत्थर चूड़ी के टुकड़ों को जेबों में भरना I
यही हमारा सोना - चांदी, यही हमारा प्यारा धन  I I

ऋतु बदली कलियाँ मुस्काईं काँप रहा है मेरा मन I
बीत ना जाए जल्दी - जल्दी ये प्यारा भोला बचपन I I 

No comments:

Post a Comment